IAS आंजनेय कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार और मिल गया है। आंजनेय कुमार सिंह मौजूदा समय में मुरादाबाद के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
दिल्ली: केंद्र सरकार ने मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त वरिष्ठ आईएएस आंजनेय कुमार सिंह की उत्तर प्रदेश में प्रतिनयुक्ति को एक साल के लिए और बढ़ा दिया है।
मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से पत्र जारी कर आंजनेय कुमार सिंह को एक बार फिर एक साल का और सेवा विस्तार दे दिया गया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इसको लेकर आदेश भी सामने आ गया है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश में आञ्जनेय कुमार सिंह ऐसे पहले अधिकारी हैं, जिन्हें प्रतिनयुक्ति पर सबसे लंबा कार्यकाल मिल चुका है।
अंजनेय कुमार सिंह सिक्किम कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अखिलेश यादव की सरकार के समय 16 फरवरी 2015 को प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश आए थे। बाद में राज्य में योगी सरकार आने के बाद उन्हें फरवरी 2019 में रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया था।
रामपुर आने के बाद अंजनेय कुमार सिंह 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आए थे। एक ओर तो उन्होंने यहाँ चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया, तो दूसरी तरफ इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की थी, जिसमें आजम खान के तमाम करीबी भी शामिल थे। इतना ही नहीं, अंजनेय कुमार सिंह की रिपोर्ट के आधार पर ही चुनाव आयोग ने आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम की सदस्यता को रद्द कर दिया था।
आंजनेय कुमार सिंह का जन्म यूपी के मऊ जिले के सलाहाबाद गांव में हुआ था। उनके पिता डॉ. महेंद्र सिंह मऊ के डीसीएसके पीजी कॉलेज से भूगोल विभागाध्यक्ष और चीफ प्रॉक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं।
- उत्तम नगर हिंसा मामला: जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जॉइंट पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा समेत रखीं 5 मांगें

- रामपुर में ‘आज़म युग’ का अंत? अखिलेश यादव ने बिछाई नई बिसात, पूर्व बसपाई दलित चेहरे पर लगाया दांव

- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content

- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’

- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

