उधम सिंह नगर/उत्तराखंड(समीर ख़ान): जहाँ उत्तराखण्ड के नर्स हत्या कांड को लेकर सूबे भर में उबाल का माहौल है, तो इसी बीच ऊधम सिंह नगर के एसएसपी का ऐसा हैरान कर देने वाला बेतुका बयान समाने आया है, जिसकी चर्चा होना लाजमी है। बयान भी ऐसा जो गैर जिम्मेदाराना बयान है, जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है। कोलकत्ता हत्या कांड के बाद उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर में नर्स हत्या कांड को लेकर छात्र छात्राएँ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान एसएसपी ऊधम सिंह नगर डॉ मंजू नाथ टीसी प्रदर्शनकारी छात्र – छात्रायों को समझा रहे थे कि एसएसपी ने आवेश में आकर कहा कि समाज किस तरफ़ जा रहा है, यह पुलिस ने अकेले ठेका नहीं लिया…समाज में दरिंदे महिला को देखकर क्या सोच रखते हैं उसका मैंने ठेका नहीं लिया है…लेकिन यह बड़ा ही घिन्न सोच है कि लोग जानवरों की तरह बर्ताव कर रहे…।” एसएसपी का यह बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बता दें कि एक तरफ पूरे देश में महिलाओं से दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोष फैला हुआ है, दूसरी तरफ जिले के एक बड़े पुलिस अफसर का हैरान करने वाला बेतुका बयान सामनेे आया है। एसएसपी सार्वजनिक तौर पर लोगों से बोल रहे हैं, “दुष्कर्म, दरिंदगी की घटनाएं हो रही हैं, जिन्हें रोकने का उन्होंने अकेले ठेका नहीं लिया है।” एसएसपी के इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ें:-
- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

- प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्तर: इल्म, संवाद और सामाजिक सरोकारों की एक सशक्त आवाज़

- पत्रकारिता से राजनीति तक: यूसुफ़ अंसारी की नई पारी और एक नया इम्तिहान-खालिद मुस्तफ़ा (अलीग)

दरअसल रुद्रपुर में पिछले माह एक निजी अस्पताल की नर्स अचानक गायब हो गई थी। 8 अगस्त को उसका शव झाड़ियों में बरामद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी का दावा था कि आरोपी ने नर्स को दबोचकर हत्या और दुष्कर्म किया। आरोपी को जेल भेज दिया गया था। इधर पुलिस के इस खुलासे पर मृतक नर्स के परिजन लगातार सवाल उठाकर सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
मामले में कांग्रेस, छात्र संघ समेत कई संगठन भी पुलिस के खिलाफ मुखर हो गये है। शनिवार को छात्रों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजन भी इसमें शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की।
एसएसपी के सामने लोगों ने कहा कि नर्स दुराचार और हत्याकांड में पुलिस खुलासे पर उन्हें भरोसा नहीं है। मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। लोगों का कहना था ऐसी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में उनकी बेटियां सुरक्षित हो सके। प्रदर्शनकारियों की मांग पर एसएसपी बोले कि हर मामले में पूरी तत्परता से कार्रवाई हो रही है, लेकिन समाज में फैले दरिंदों को खत्म करने का अकेले उन्होंने ठेका नहीं ले रखा है। अब जब समाज में ऐसे लोग पैदा हो रखे हों तो वह क्या कर सकते हैं। कप्तान को ऐसी बात बोलने की जरूरत क्यों पड़ी यह अपने आप में बड़ा सवाल है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट


