
मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह के अनुसार अब तक पांच भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है।
उत्तर प्रदेश: यूपी के बहराइच में एक और आदमखोर भेड़िये को पकड़ने में कामयाबी मिली है। अब तक कुल 5 भेड़िये पकड़े जा चुके हैं। वन विभाग को अब छठे भेड़िये की तलाश है। बहराइच के प्रभागीय वन अधिकारी (DFO) अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि 5वां भेड़िया पकड़ा जा चुका है। एक भेड़िया बचा है और उसको भी हम जल्दी ही पकड़ लेंगे। उन्होंने बताया कि करीब एक या डेढ़ घंटे में इस भेड़िया को पकड़ा गया। इसे बिना ड्रोन की मदद से पकड़ा गया है, क्योंकि ड्रोन देखकर भेड़िया भाग जाते थे। अभी एक भेड़िया बचा है और उसको भी पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।
मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह ने बताया,”अब तक पांच भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि कल हमें जानकारी मिली थी कि इसी भेड़िये ने एक बकरी को पकड़ा था। ये भेड़िये काफी होशियार हो गए थे जब भी हमारा ड्रोन इनके पास जाता था ये हरकत में आ जाते थे, इस बार हमने इनके पैरों के निशान के साथ इन्हें ट्रैक किया फिर इसे पकड़ा। एक और भेड़िया बचा है हम कोशिश कर रहे हैं कि उसे भी जल्द पकड़ा जाए। इसे किसी चिड़ियाघर में भेजा जाएगा।”
यह भी पढ़ें : Revenue Matters: यूपी में ज़मीन की पैमाइश से लेकर नामांतरण जैसे काम मिशन मोड में अब होंगे
इन भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल, पिंजरे और ड्रोन कैमरे लगवाए थे। यहां पुलिस और वन विभाग की टीमें दिन-रात गश्त कर रही हैं ताकि भेड़िये बच्चों को शिकार न बना पाएं।
आदमखोर भेड़ियों का यहाँ 35 से ज्यादा गांवों में आतंक का माहौल है। वन विभाग के मुताबिक, महसी तहसील इलाके में 6 भेड़ियों का एक झुंड है, जो बच्चों को निशाना बना रहा है। भेड़ियों के हमले में अबतक 9 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं।
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

- मैनपुरी: स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल होगा मतदान; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

