Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 27426 नए मरीज मिले हैं। जबकि 103 लोगों की मौत हो गई है। अकेले लखनऊ में ही 6598 नए केस दर्ज हुए हैं।
लेकिन कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोग अब भी गंभीर नहीं हैं और प्रशासन की चेतावनी के बाद भी बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। प्रशासन को ऐसे लोगों पर सख्ती करनी पड़ रही है।
जनपद सम्भल में बेतहाशा तेजी से बढ़ते कोरोना संकृमण के बाद बिना मास्क घूमते और मनमानी करते लोगों पर प्रशासन का चाबुक चला है।
पूरा मामला सदर कोतवाली इलाके का है जहां एसडीएम और सीओ ने बिना मास्क घूमते लोगों के चालान काटे हैं। वहीं देर तक दुकानें खोलने वालों की दुकानें बंद कराईं तथा बाजार का समय सुबह 9 से शाम 8 बताते हुए कोरोना के मद्देनजर समय से बाजार खोलने और बंद करने के निर्देश दिए। पुलिस ने कंटेनमेंट ज़ोन में घुसते बाइक सवार का चालान भी किया।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

