Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच जनपद सम्भल (Sambhal) को बड़ी सहूलियत मिल गई है। यहाँ एशियन हसीना बेगम हास्पिटल (Asian Haseena Begum Hospital) एलटू शुरु हो गया है।
एसडीएम और सीएमओ ने जिम्मेदारों के साथ बैठक करने के साथ ही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिसके बाद संक्रमित मरीजों को अस्पताल में शिफ्ट करके इलाज शुरु करा दिया गया।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सम्भल के संक्रमित मरीजों को टीएमयू कोविड एलटू अस्पताल में शिफ्ट किया जाता रहा है। भविष्य में टीएमयू अस्पताल में मरीज शिफ्ट नहीं हो सके तो संक्रमितों को सम्भल जिले में ही इलाज देने के लिए जिला प्रशासन कई दिनों से मंथन और तैयारी कर रहा था।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सम्भल के एशियन हसीना बेगम मल्टी स्पेशलिस्ट हास्पिटल को एलटू अस्पताल के लिए अधिसूचित किया। जिसके बाद एसडीएम दीपेंद्र यादव, सीएमओ डा. अजय सक्सेना, स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा.मनोज चौधरी और डा.अजफर कमाल ने एशियन अस्पताल के डायरेक्टर सेठ कासिम और अस्पताल के अधिकारियों ने एलटू अस्पताल शुरु कराने के लिए व्यवस्थाओं के लिए जानकारी ली। वेंटिलेटर से लेकर आक्सीन और अन्य इंतजाम होने की बात सामने आने पर एलटू अस्पताल शुरु कराने को लेकर सहमति बन गई। जिसके बाद अस्पताल में संक्रमित मरीज शिफ्ट किए जाने लगे।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा.मनोज चौधरी ने बताया कि एक संक्रमित मरीज को एशियन एलटू अस्पताल में शिफ्ट करा दिया है। पांच मरीज शिफ्ट कराए जा रहे हैं।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

