कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि भारत सरकार ने यह सोचकर गलती की कि वह यहां कनाडाई नागरिकों के खिलाफ अपराधों का समर्थन कर सकती है।
भारत और कनाडा के रिश्ते एक बार फिर बुरे दौर में पहुंच गए हैं। भारत द्वारा कनाडा के राजनयिकों को निष्कासित करने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की प्रतिक्रिया सामने आई है। जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे शायद भारत का हाथ है।उन्होंने कहा हम कनाडा की धरती पर कनाडाई नागरिकों की हत्या में किसी भी देश का हाथ होने को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “हम भारत के साथ कोई तनावपूर्ण रिश्ते नहीं चाहते हैं। भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक ऐसा देश है, जिसके साथ हमारे गहरे ऐतिहासिक व्यापारिक संबंध हैं। अगर राजनीति में आप के आसपास अस्थिरता हो तो इसका मतलब है कि लोकतांत्रिक देशों को एक साथ रहना होता है। इसी वजह से खुफिया एजेंसियों के माध्यम से यह कहना शुरू किया कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे शायद भारत का हाथ है।

बता दें कि कनाडा ने भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और 5 राजनयिक अधिकारियों को निष्कासित कर दिया है।
इससे पहले भारत का कनाडा से अपने उच्चायुक्त और राजनयिकों को वापस बुलाने का फैसला राजनयिक विवाद बढ़ने के बाद आया था।
याद रहे कि दोनों देशों के बीच तनाव पिछले साल कनाडा में सिख नेता हरदीप सिंह नाजर की हत्या के बाद शुरू हुआ था। कनाडा के प्रधानमंत्री ने हरदीप सिंह नागर की हत्या के लिए भारत सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

