पति ने पत्नी की हत्या कर मुरादाबाद के कटघर में फेंका था शव, रामपुर में गुमशुदगी की दर्ज कराई थी रिपोर्ट।
रामपुर(रिज़वान ख़ान): जनपद रामपुर में महिला थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के पति ने 17-10-2024 को गुमशुदगी की थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसका शनिवार को रामपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि गुमशुदा महिला का पति ही उसका हत्यारा है। मृतका महिला थाने में हेडकास्टेबल और पति S.I.O में तैनात थे।
घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17/10/2024 को मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र में एक महिला की डेड बॉडी बरामद हुई थी, आज उस महिला की पहचान रामपुर के महिला थाने में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल के रूप में हुई है।उक्त महिला हेड कॉन्स्टेबल अवकाश पर चल रही थी और उस महिला की गुमशुदगी 15-10-2024 को उसके पति द्वारा थाना सिविल लाइंस में दर्ज कराई गई थी।

मृतका के परिजनों से विस्तृत पूछताछ और साक्ष्य संकलन में अब तक यह प्रकाश में आया कि उक्त महिला हेडकास्टेबल के पति द्वारा अपने बहनोई के साथ मिलकर उक्त महिला हेड कॉन्स्टेबल की हत्या करके शव को छुपाने के उद्देश्य से कटघर थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया था। दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयोग की गई कर और जो उपकरण थे चाकू उसको बरामद कर लिया गया है। विस्तृत पूछताछ की जा रही है पूछताछ के आधार पर आगे भी जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

