हाइलाइट्स
- बिलासपुर में डबल मर्डर से मची सनसनी
- पति -त्नी के आपसी विवाद का मामला
- पति ने पत्नी को गोली मारी ,खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली
बिलासपुर में पति ने आपसी विवाद के चलते पत्नी को गोली मारी और बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करली। इस डबल मर्डर से इलाके में सनसनी मच गयी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
रामपुर: जनपद रामपुर के कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र के भैंसिया ज्वालापुर गांव में शनिवार को डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। पति पत्नी का विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी को अवैध तमंचे से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली।
कोतवाली बिलासपुर क्षेत्र के चंदेला गांव निवासी जसवंत सिंह की शादी भैंसिया ज्वालापुर के कर्मजीत कौर के साथ 9 माह पहले शादी हुई थी। जसवंत सिंह और कर्मजीत कौर इन दोनों की ही यह दूसरी शादी थी।
करमजीत कौर का पहले पति से एक 10 साल का बेटा है जिसको लेकर जसवंत सिंह और करमजीत कौर के बीच विवाद होता था। जसवंत सिंह अपनी पत्नी करमजीत कौर के पहले पति के बेटे को रखना नहीं चाहता था। इसी बात पर दोनों का अक्सर विवाद होता था।
शनिवार के रोज़ विवाद इतना बढ़ा कि जसवंत सिंह ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने ग्लोबलटुडे को बताया,” बिलासपुर के चंदेला गांव निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सी जिसकी शादी 9 माह पहले भैंसिया ज्वालापुर के कर्मजीत कौर के साथ हुई थी। दोनों की ही यह दूसरी शादी थी कर्मजीत कौर की भी पहली शादी टूट गई थी और जसवंत सिंह की भी पहली शादी टूट गई थी। जसवंत सिंह भैंसिया ज्वालापुर अपनी ससुराल आया था और अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा झगड़ा बड़ा जसवंत सिंह ने अपनी पत्नी को गोली मार दी जिसकी उपचार के दौरान सीएचसी में मृत्यु हो गई। पत्नी के गोली मारने के बाद जसवंत सिंह ने उसी गांव में 50 मीटर दूर जाकर अपने भी गोली मार ली, उसकी भी मौके पर मौत हो गई। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

