गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा दे दिया है या यूँ कहें कि भारतीय जनता पार्टी ने एक और राज्य का मुख्यमंत्री बदल दिया है।
बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में भी मुख्यमंत्री बदल दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि, “मैं पार्टी के इस अवसर को देने के लिए धन्यवाद देता हूं”
उधर कांग्रेस ने इस इस्तीफे को बीजेपी की ध्यान भटकाने की क़वायद बताया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी ने कहा है कि विजय रुपाणी का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि वह सभी मोर्चों पर विफल रहे। अब बीजेपी चाहे कितने ही कप्तान और चेहरे बदल दे, विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

