सामने आया महंत नरेंद्र गिरि का सनसनीखेज सुसाइड नोट,लड़की संग फोटो वायरल कर बदनाम करने वाला था आनंद

Date:

महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत ने सबको हैरान कर दिया है। अब सामने आए उनके 8 पेज के सुसाइड नोट में उन्होंने कई तरह के खुलासे करते हुए आनंद गिरि और लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी अद्या तिवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार की शाम अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध हालत में मौत के बाद आज उनका 8 पेज का सुसाइड नोट सामने आया है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपने शिष्य आनंद गिरि, लेटे हनुमान मंदिर के पुजारी अद्या तिवारी और उसके बेटे संदीप तिवारी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

suicide note
सुसाइड नोट

अपने सुसाइड नोट में महंत नरेंद्र गिरि ने लिखा है,”मैं महंत नरेंद्र गिरि 13 सितंबर 2021 को आत्महत्या करने जा रहा था, लेकिन हिम्मत नहीं कर पाया। आज आनंद गिरि के कारण बहुत विचलित हो गया। आज हरिद्वार से सूचना मिली कि एक दो दिन में आनंद मोबाइल के माध्यम से किसी महिला या लड़की के साथ गलत काम करते हुए फोटो वायरल कर देगा। सोचा था सफाई दूं, पर बदनामी का डर था। मैं जिस सम्मान से जी रहा हूं, तो बदनामी में मैं कैसे जिऊंगा। इससे दुखी होकर मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं।

suicide note 1
सुसाइड नोट

मंहत नरेंद्र गिरी ने अपने सुसाइड नोट की शुरुआत मैं महंत नरेंद्र गिरि के साथ की है और हर पन्ने पर नीचे अपना नाम और तारीख लिखते हुए हस्ताक्षर किए है। सुसाइड नोट के हर पन्ने पर महंत नरेंद्र गिरि ने अपनी परेशानी खुलकर लिखने की कोशिश की है। वहीं वसीयत की तरह लिखे नोट में नरेंद्र गिरि ने निर्देश देते हुए लिखा है कि प्रिय बलवीर मठ मंदिर की व्यवस्था का प्रयास वैसे ही करना, जैसे मैंने किया है। आशुतोष गिरी, नितेश गिरि और मंदिर के सभी महात्मा बलवीर का सहयोग करना।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...