स्टार्टअप विनाटा एयरोमोबिलिटी (VINATA AeroMobility) कम्पनी ने हाइब्रिड फ्लाइंग (उड़ने वाली) कार तैयार की है। यह एशिया की पहली उड़ने वाली कर है। इस कार को आने वाले समय में पूरी दुनिया के शहरों में ट्रांसपोर्ट के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपनी हाइब्रिड फ्लाइंग कार का प्रोटोटाइप केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिखाया था। इस कार को डिज़ाइन करने वाले इंजीनियर का नाम मोहम्मद फ़ुरक़ान शुऐब है।
हाल ही में भारत की एक स्टार्टअप कम्पनी स्टार्टअप विनाटा एयरोमोबिलिटी (VINATA AeroMobility) ने हाइब्रिड फ्लाइंग कार तैयार की है। यह एशिया की पहली फ्लाइंग कार है जिसे बनाने वाले इंजीनियर का नाम मोहम्मद फुरकान शोएब हैं जो कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर भी हैं।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya M. Scindia) ने पिछले दिनों इसके मॉडल को देखा और कंपनी की सराहना की जिसे सभी अख़बारों ने प्रमुखता से छापा।
एशिया की पहली उड़ने वाली कार
यह एशिया की पहली हाइब्रिड फ्लाइंग कार होगी जिसकी स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। इस फ्लाइंग कार को 5 अक्टूबर को लंदन में होने वाले Helitech Expo में प्रदर्शित किया जाएगा। इस हाइब्रिड फ्लाइंग कार को इमरजेंसी और कार्गो सेवाओं के लिए भी इस्तेमाल किये जाने की बात कही जा रही है।
मोहम्मद फ़ुरक़ान हैं डिज़ाइनर
फ्यूचर फ्लाइट(FutureFlight) नाम की एक अमेरिकी वेबसाइट इमर्जिंग एविएशन टेक्नोलॉजी को अपनी ख़बरों में जगह देती है उसमें मोहम्मद फुरकान शोएब को इस आइडिया को विकसित करने वाले इंजीनियर के रूप में दर्ज किया है।
Indiatomorrow.net के मुताबिक़ मोहम्मद फुरकान शोएब उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और विनाटा एयरो मोबिलिटी कंपनी में चीफ़ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा 20 सितंबर को ट्विट किया गया. इस ट्वीट के बाद फ्लाइंग कार की ख़बर देश के सभी बड़े अख़बार और न्यूज़ चैनलों पर दिखाई गई लेकिन कहीं भी इसको बनाने वाले इंजीनियर के बारे में कोई जानकारी या क्रेडिट नहीं दिया गया।
- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

