गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर दौरे पर महबूबा ने कहा- सबकुछ सामान्य दिखाने नाटक चल रहा, हक़ीक़त काफ़ी अलग

Date:

गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे पर कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती (Mehbooba Mufti) ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सबकुछ सामान्य दिखाने का नाटक चल रहा है, लेकिन हक़ीक़त इससे काफ़ी अलग है। महबूबा ने कहा कि शाह के दौरे से पहले 700 सिविलियन को डिटेन किया गया।

महबूबा ने कहा कि कई अपराधियों को कश्मीर की बाहर की जेलों में शिफ्ट किया गया। ऐसे कदम तनाव को और ज्यादा बढ़ाने का काम करते हैं। सबकुछ सामान्य दिखाने की कोशिश लगातार हो रही है, लेकिन असल सच्चाई को सभी दबाना चाहते हैं।

जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह के आने से घाटी में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गृह मंत्री की बैठकों का दौर तो शुरू हो ही गया है, कई विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया जा रहा है। लेकिन पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को इस दौरे से कोई उम्मीद नहीं है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...