उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में दलित दूल्हे की बारात भारी पुलिस (Police) बल के बीच निकाली गई। आगे-आगे बाराती नाच रहे थे और उनके पीछे बंदूकधारी पुलिस के जवान चल रहे थे।
Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के सम्भल(Sambhal) जिले के धनारी थाना इलाके के गांव मे एक युवक की बरात में बारातियों के साथ ही भारी पुलिस बल भी तैनात दिखाई दिया।
बरात में तैनात ये भारी पुलिसकर्मी ना किसी वीआईपी, नेता या बड़े अफसर के लिए तैनात थे बल्कि दलित समाज से दूल्हा बने युवक की शादी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये तैनात किये गए थे। इसकी वजह थी कि शादी से तीन दिन पहले ही दूल्हे के पिता ने सवर्णों समाज के लोगों द्वारा बारात न चढ़ाने देने के डर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में बरात चढ़त कराने की मांग की थी।
शादी वाले दिन जब दलित समाज का युवक दूल्हा बनकर घोड़ी चढ़ा तो बरात में आगे आगे बाराती और पीछे पीछे बंदूकधारी पुलिस के जवान चल रहे थे। इस तरह से संभल जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दलित दूल्हे का शादी समारोह संपन्न हुआ।
हालांकि बताया जा रहा है कि पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण दलित समाज के युवक की बारात चढ़त होने से गाँव मे पिछले दस साल का रिकॉर्ड टूटा है। वही शादी संपन्न होने के बाद से परिवार में भी खुशी का माहौल है।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

