ओमीक्रोन वायरस: ओमीक्रॉन वायरस पाए जाने के बाद सऊदी अरब का लॉकडाउन को लेकर बड़ा एलान

0
ओमीक्रॉन वायरस पाए जाने के बाद सऊदी अरब का लॉकडाउन को लेकर बड़ा एलान
ओमीक्रॉन वायरस पाए जाने के बाद सऊदी अरब का लॉकडाउन को लेकर बड़ा एलान -File Photo

सऊदी सरकार ने ओमीक्रोन मामले के सामने आने के बाद पूरी तरह लॉकडाउन से इनकार किया है।

रियाद: सऊदी अरब में कल कोरोना वायरस के अफ्रीकी संस्करण ओमीक्रोन(omicron variant) का पहला मामला सामने आया था, जिसके बाद अधिकारियों ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय ने ओमीक्रोन के सामने आने पर देश में पूर्ण तालाबंदी की किसी भी संभावना से इनकार किया है।

सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना की शुरुआत को लेकर गंभीर चिंताएं थीं क्योंकि उस समय कोई टीका नहीं था, लेकिन अब सऊदी अरब में 22 मिलियन से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग खौफ से मुल्क छोड़ने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सोच-समझकर फैसला करना चाहिए।