अरविंद केजरीवाल का चुनावी हलफनामा: संपत्ति और आपराधिक मामलों का खुलासा

Date:

दिल्ली की हॉट सीट से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति, आय और आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी दी।

हलफनामे में यह बात सामने आई है कि उनके खिलाफ कुल 14 आपराधिक मामले लंबित हैं। केजरीवाल के हलफनामे से मिले आपराधिक मामले की जानकारी में दिल्ली आबकारी नीति को लागू करने में कथित अनियमितताओं से जुड़ी शिकायत शामिल है। इस हलफनामे के अनुसार पिछले 5 साल के केजरीवाल ने खिलाफ सिर्फ एक आपराधिक मामले बढ़े हैं। 2020 के चुनाव के दौरान केजरीवाल ने हलफनामे में बताया था कि उनके खिलाफ 13 आपराधिक मामले लंबित थे।

अरविंद केजरीवाल की संपत्ति की अगर हम बात करें तो उन्होंने 40 हजार रुपये नकद घोषित किए हैं। वहीं, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास 32 हजार रुपये की नकद राशि है। इसके अलावा, केजरीवाल के पास 3,46,849 रुपये की चल संपत्ति और 1.7 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि, उनकी पत्नी के पास 1 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

हलफनामे में केजरीवाल ने बताया है कि वह किसी कार के मालिक नहीं हैं। लेकिन, उनकी पत्नी के पास मारुति बलेनो कार है। इसके अलावा, उनकी पत्नी के पास 320 ग्राम सोने सहित 2.59 मिलियन रुपये मूल्य के आभूषण हैं। अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल के पास कोई देनदारी नहीं है।

साल 2023-24 के लिए केजरीवाल द्वारा भरी गई आयकर रिटर्न के अनुसार, उनकी वार्षिक आय 7,21,530 रुपये है। वहीं, उनकी पत्नी की आय 14,10,740 रुपये है। केजरीवाल ने बताया कि उनकी आय का मुख्य स्रोत उनका विधायी वेतन है, जबकि उनकी पत्नी की आय उनकी पेंशन से है।

आपको बताते चलें, साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल के ने बताया था कि उनके पास 9.95 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 57 लाख रुपये की चल संपत्ति थी। उस समय उनके पास 1.77 करोड़ रुपये और सुनीता के पास 1 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति थी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...