Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
यूपी के जनपद सम्भल(Sambhal) के सदर कोतवाली इलाके में पुलिस ने फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से कर्ज लेने वाले मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।
जनपद सम्भल में काफी समय से फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक कर्ज लेने का धंधा संचालित करने वाला गिरोह सक्रिय है। चौधरी सराय निवासी रईस अहमद के नाम से भी फर्जी दस्तावेज लगाकर दो लोगों ने बैंक के कर्ज ले लिया।
पीड़ित ने इसकी शिकायत बैंक में पहुंचकर की तो बैंक के कर्मचारियों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पीड़ित रईस अहमद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने क़र्ज़ लेने का धंदा संचालित करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सदर कोतवाली पुलिस ने मुन्नी माता मंदिर के पास एक बाबू निवासी चौधरी सराय और मुनव्वर हुसैन निवासी नई वाली ज़ियारत के पास कोर्ट से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए हैं।
आरोपियों ने क़ुबूल किया है कि वे फर्जी दस्तावेज लगाकर बैंक से कर्ज लेने का धंधा संचालित करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इस तरह के शातिर लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हैं और अपना शिकार बना कर फर्जी दस्तावेज के हिसाब से सरकार का गबन करते हैं। अगर पुलिस प्रशासन अभियान चलाकर ऐसे धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करे तो भोले भाले किसानों को इन चोरों से राहत भी मिलेगी।
- राजस्थान: अलवर में पतंग लूटने के दौरान खुले बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

- पीएम मोदी का ‘व्यक्तिगत ध्यान’ भारत-रूस विशेष रणनीतिक साझेदारी को दे रहा मजबूती: व्लादिमीर पुतिन

- बदायूं: दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; 6 के खिलाफ FIR दर्ज

- बदायूँ हादसा: रोडवेज बस और पिकअप में भीषण भिड़ंत, ‘चमत्कारी’ बाबा के पास जा रहे 12 से अधिक यात्री घायल; 4 की हालत नाजुक

- बदायूं में आवारा सांडों का कहर: लड़ते हुए सांडों ने ढहाई कच्चे मकान की दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

- हत्या की साज़िश: फोन पर रची गई खौफनाक साज़िश का ऑडियो वायरल, सहसवान पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

- ग्लोबलटुडे की खबर का असर: सहसवान में गर्भवती की मौत के बाद अवैध ‘पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर’ सील, संचालकों पर FIR दर्ज

- यूपी की चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर शेयर की भावुक पोस्ट

- ‘विविधता में एकता’ वाले बयान पर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर विपक्ष का निशाना, कपिल सिब्बल और राशिद अल्वी ने साधा तंज

