सैफ पर हमला करने वाले का चेहरा आया सामने, सीसीटीवी फुटेज में सीढ़ियों से उतरता दिखा

Date:

मुंबई, 16 जनवरी: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित आवास पर चाकू से हुए हमले के मामले में आरोपी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है। वह गुरुवार तड़के 2:33 बजे बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरता दिख रहा है। आरोपी शक्ल से ज्यादा उम्र का नहीं लग रहा है।

पुलिस के हाथ लगे फुटेज में आरोपी बिल्डिंग की सीढ़ियों से उतरता नजर आ रहा है। पुलिस उसकी पहचान करने और उसे गिरफ्तार की कोशिश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि हमलावर चोरी के इरादे से घर में घुसा था। वह फायर एग्जिट की सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हुए घर में दाखिल हुआ था। आरोपी फिलहाल फरार है। मुंबई पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान के घर में काम करने वाले हर व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

अभिनेता पर गुरुवार तड़के घर में घुसे चोर ने धारदार हथियार से हमला किया। घायल सैफ को उपचार के लिए लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई है। अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर उनकी टीम की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं। फिलहाल, वह अस्पताल में हैं और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

बयान में आगे कहा गया कि अभिनेता की सर्जरी सफल हो चुकी है। वह अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें किसी भी प्रकार का खतरा नहीं है।

अभिनेता की टीम ने उन डॉक्टरों का भी शुक्रिया किया, जिन्होंने इस सर्जरी को अंजाम दिया। अभिनेता की सर्जरी करने वालों में डॉ. नीरज उत्तमानी, डॉ. नितिन डांगे, और डॉ. लीना जैन शामिल हैं। इसके साथ ही टीम ने उन सभी फैंस का भी शुक्रिया अदा किया जो अभिनेता के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

मुंबई ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि बांद्रा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बॉलीवुड एक्टर का घर मुंबई स्थित बांद्रा के पॉश इलाके में है। उनके घर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं। ऐसे में उनके घर में चोर का घुसना काफी हैरान करने वाला है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...