एक युवक के कुत्ते के काटने पर तो किसी ने उसका इलाज नहीं कराया और ना ही उसे रेबीज का इंजेक्शन लगवाया लेकिन उसकी मौत हो जाने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों में वहम के चलते छुआछूत की बीमारी मानते हुए कुत्ते के काटने के इंजेक्शन लगवाने की होड़ लग गई।
पुरानी कहावत है कि वहम का इलाज तो हकीम लुकमान के पास भी नहीं था। ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि जब लोग बीमारी का इलाज भले ही ना करें लेकिन वहम होने पर बुरी तरह इलाज पर टूट पड़ते हैं।
जनपद रामपुर(Rampur) के कस्बा कैमरी के एक युवक को 4 दिन पहले एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। लेकिन उसने अपना उपचार नहीं कराया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत को लेकर लोगों में भ्रम फैल गया कि मृतक और उसके परिजनों के संपर्क में जो जो भी आया है वह भी अब ज़िंदा नहीं बचेगा। इस भय के चलते बिलासपुर के अस्पताल में अब तक 20 लोग रेबीज़ (Rabies Vaccine) का इंजेक्शन लगवा चुके हैं।
इंजेक्शन लगवाने वाले इन लोगों का तर्क है कि उनमें से किसी ने मृतक के पिता के साथ बीड़ी पी थी तो वहीं किसी ने उसके परिवार के साथ खाना खाया था या फिर किसी न किसी तरह से उनके संपर्क में आया था। बस इसी को लेकर लोगों में मौत का खौफ पनपने लगा और एक एक करके लगभग 20 लोग अस्पताल पहुंचकर रेबीज़ का इंजेक्शन लगवा चुके हैं।
यह हैरतअंगेज मामला जहां लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीँ स्वास्थ्य महकमे के कर्मी भी बिना कुत्ता के काटे लोगों के रेबीज़ का इंजेक्शन लगवाए जाने को लेकर हैरानी में हैं।
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!

- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत

- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’

- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान

- NEET UG 2026: राजस्थान में बुर्का पहनने पर रोकी गई छात्रा, हंगामे के बाद मिली परीक्षा की अनुमति

