Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के जनपद सम्भल के असमोली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे एआईएमआईएम(AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी(Asadduddin Owaisi) को विरोध का सामना करना पड़ गया।
दरअसल जब उनका काफ़िला असमोली इलाके में सभा स्थल की तरफ जा रहा था , वहाँ मौजूद कई दर्जन सपा कारकर्ताओं ने ओवैसी हाय-हाय के नारे लगाने शुरू कर दिए।
इनमें से कुछ लोग ओवीसी वापस जाओ के नारे भी लगा रहे थे, तो अखिलेश यादव ज़िंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे, इससे साफ जाहिर हो रहा था कि ये प्रदर्षनकारी सपा के कार्यकर्ता थे, जो सम्भल की धरती पर एआईएमआईएम चीफ को सहन करने को तैयार नही थे।
इन कार्यकर्ताओ के हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर भी नजर आ रहे थे। काफी देर से चल रहे हंगामे की सूचना पर ओवैसी की सुरक्षा में लगी पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करते हुए इन्हें दूर तक दौड़ाया। पुलिस के हल्के बल प्रयोग से ही भीड़ में अफरातफरी मच गई और जिसे जहां भागने की जगह मिली वो अपनी जान बचाने के लिए भाग लिया। भीड़ को हटाने के बाद ओवैसी के काफिला पुलिस ने सुरक्षित गंतव्य सभा स्थल तक पहुँचाया।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


