बरेली: मांझा कारखाने में धमाका, तीन लोगों की मौत

Date:

बरेली के बाकरगंज में शुक्रवार को सुबह मांझा कारखाने में तेज धमाका हो गया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि गंधक और पोटाश पीसते वक्त यह धमाका हुआ है।

बरेली, 7 फ़रवरी (गुलरेज़ ख़ान): यूपी में बरेली के किला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह बड़ी घटना हो गई। बाकरगंज की तंग गली में स्थित मांझा कारखाने में तेज धमाका हुआ, जिससे कारखाना मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल गया। धमाके की आवाज तीन किलोमीटर तक सुनी गई। शवों के चीथड़े उड़ गए। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि इस इलाके में आठ साल पहले भी इसी तरह की घटना हुआ था।

बरेली के बाकरगंज में अतीक रजा खां का मकान है। वह मकान के पिछले हिस्से में मांझा बनाने का कारखाना चला रहे थे। शुक्रवार को सुबह मांझा बनाते समय तेज धमाका हो गया। इस धमाके में अतीक और मांझा कारीगर फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा कारीगर सरताज गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया।

मौके पर पहुंचे एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मकान में सिलिंडर फटा है, लेकिन जांच में सिलिंडर फटने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मकान में मांझा बनाया जा रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि ये लोग गंधक और पोटाश को पीसकर एक मिश्रण बनाते थे, जो मांझे के ऊपर चढ़ाते थे। इसी प्रक्रिया के दौरान धमाका हुआ है। घटना के सभी पहलुओं की जांच कराई जा रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

NEW DELHI, October 19, 2026: In response to ongoing...

अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

लखनऊ / रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व...

स्वार विधायक शफीक अंसारी की वाल्मीकि समाज पर टिप्पणी विवाद: विरोध के बाद माफी, लेकिन सवाल बना

रामपुर: स्वार विधायक शफीक अंसारी द्वारा वाल्मीकि समाज पर...