तालिबान के एक प्रवक्ता के हाथों एक अमेरिकी नागरिक ने इस्लाम धर्म अपना लिया

0
247
तालिबान के एक प्रवक्ता के हाथों एक अमेरिकी नागरिक ने इस्लाम धर्म अपना लिया
तालिबान के एक प्रवक्ता के हाथों एक अमेरिकी नागरिक ने इस्लाम धर्म अपना लिया Photo: Afghanistan News Agency

Globaltoday.in | Web desk

तालिबान के प्रवक्ता और अफगानिस्तान के उप सूचना मंत्री जबीहुल्ला मुजाहिद के हाथों एक अमेरिकी नागरिक, क्रिस्टोफर ने इस्लाम धर्म अपना लिया।

अफगानिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी शहरी क्रिस्टोफर(Christopher) लंबे समय से अफगानिस्तान में रह रहा था।

सरकारी एजेंसी की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें देखा जा सकता है कि तालिबान के प्रवक्ता और अफगानिस्तान के उप सूचना मंत्री जबीहुल्लाह मुजाहिद(Zabihullah Mujahid) ने शहादत की बात सुनाकर एक अमेरिकी नागरिक को इस्लाम धर्म में दाख़िल कर रहे हैं।

कलिमा शहादत का पढ़ाने के बाद, जबीहुल्लाह मुजाहिद और अन्य अधिकारियों ने अमेरिकी नागरिक को गले लगाया और उन्हें मुबारकबाद दी।

जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि अमेरिकी नागरिक का इस्लामी नाम बदलकर मुहम्मद ईसा रखा गया है।