क्या यही है बीजेपी की संस्कृति? क्या यही हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति है? मैं एक भारतीय के रूप में मांग कर रहा हूँ, मैं शर्मिंदा हूँ। KCR ने पीएम मोदी से सवाल किये।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (KCR) ने शनिवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Modi) कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) पर उनकी कथित टिप्पणी को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) को बर्खास्त करें।
केसीआर ने हिमंत बिस्वा पर निशाना साधते हुए पूछा, “मोदीजी! क्या यही है हमारी भारतीय संस्कृति? क्या वेद, महाभारत, रामायण और भगवद गीता में यही सिखाया गया है? मैं भाजपा अध्यक्ष नड्डाजी से पूछ रहा हूं। क्या यही हमारी संस्कृति है?”
मानसिक संतुलन खो चुके हैं हिमंत बिश्व सरमा- कांग्रेस
उधर कांग्रेस ने भी हिमंत बिश्व सरमा की टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा है। रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा,”हार सामने देख असम के (कांग्रेस के भगोड़े) मुख्यमंत्री ने मानसिक संतुलन खो कर राजनीतिक दिवालियेपन की सब हदें पार कर ली।
अब मोदी जी की निष्ठा प्राप्त करने के लिए अपनी पुरानी पार्टी को गाली देना ज़रूरी है।
ये हेमंता सरमा के छिछोरेपन व घटिया सोच का सबूत है।”
NSUI ने भी किया विरोध प्रदर्शन
राहुल गांधी के ऊपर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई(NSUI) ने भी अपने मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और असम के सीएम के विरोध में नारे लगाए। छात्रों ने सरमा से इस्तीफे और माफी की भी मांग की।
जानिये, क्या है पूरा मामला?
दरअसल उत्तराखंड में एक चुनाव रैली के दौरान असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने सम्बोधन के दौरान राहुल गांधी की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने और कोरोना के टीके के प्रभाव के बारे में बयान देने पर निशाना साधा था। सरमा ने कहा था कि क्या भाजपा ने कभी राहुल गांधी से इस बात का सबूत मांगा की वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे हैं? सरमा के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनपर कड़ा निशाना साधा है।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

