सर्बिया: रेलवे स्टेशन की छत गिरने का मामला, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

Date:

बेलग्रेड: सर्बिया में लाखों लोगों ने राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक और उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसे अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन बताया जा रहा है।

एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, सर्बिया में लाखों लोगों ने राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक और उनकी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और विरोध रैली निकाली। 

रिपोर्ट के अनुसार, इन विरोध प्रदर्शनों के कारण सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी सार्वजनिक परिवहन भी बंद कर दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सर्बिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन चार महीने पहले शुरू हुए थे, जब पिछले वर्ष नवम्बर में एक निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन की छत गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई थी।

इस संबंध में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह दुर्घटना सरकारी भ्रष्टाचार और अक्षमता के कारण हुई है, जबकि सरकार ने अशांति फैलाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जामिया मिलिया इस्लामिया में आधी रात को सड़क पर उतरीं छात्राएं, मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप

नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल...

Two Musical Dastaan Performances, Three Shows at Rajasthan International Centre

Jaipur(Divya Pandey): The Rajasthan International Centre (RIC) in Jaipur...

सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

सहसवान (बदायूँ): गणेश चतुर्थी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...