बेल्जियम के राजदूत रामपुर पहुंचे: लाइब्रेरी में 125 साल पुराने जलते बल्ब, ऐतिहासिक इमारतों और शाही खाने से हुए प्रभावित

Date:

बेल्जियम के राजदूत डिडिएर वेंडरहासेल्ट ने रामपुर की ऐतिहासिक धरोहरों का दौरा किया। उन्होंने हामिद मंजिल, खासबाग पैलेस और जामा मस्जिद की सराहना की।

  • नूर महल में राजदूत डिडिएर वेंडरहासेल्ट का पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां द्वारा स्वागत
  • राजदूत ने रामपुर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद को बताया खूबसूरत
  • रजा लाइब्रेरी में सवा सौ साल से जल रहे बल्ब और संगमरमर के स्टेचू देखकर रह गए हैरान
  • गांधी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, इमामबाड़ा और नवाब स्टेशन भी देखा
  • राजदूत ने रंगों के त्यौहार होली की भी बधाई दी

रामपुर: बेल्जियम के राजदूत डिडिएर वेंडरहासेल्ट रामपुर पहुंचे। उन्होंने रामपुर की धरोहरें हामिद मंजिल, खासबाग पैलेस और कोठी शाहबाद देखीं और इनसे बेहद प्रभावित हुए। राजदूत ने रामपुर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद को खूबसूरत बताया।

रजा लाइब्रेरी में सवा सौ साल से जल रहे बल्ब और संगमरमर के स्टेचू देखकर भी हैरान रह गए। उन्होंने गांधी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए, इमामबाड़ा और नवाब स्टेशन भी देखा। साथ ही होली का जश्न भी मनाया।

भारत में बेल्जियम के राजदूत डिडिएर वेंडरहासेल्ट का रामपुर पहुंचने पर नूर महल में पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

राजदूत ने कहा कि भारत और उनके देश बेल्जियम के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। राजदूत ने नवेद मियां के साथ गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि पेश की। इसके बाद रजा लाइब्रेरी गए, जहां उन्होंने पाण्डुलिपयां, पेंटिंग्स और धर्मग्रंथ देखे।

बेल्जियम के राजदूत रामपुर पहुंचे
बेल्जियम के राजदूत रामपुर पहुंचे

राजदूत ने हामिद मंजिल में सवा सौ साल से जल रहे प्रकाश बल्बों को देखकर हैरानी जताई।

belgian ambassador in rampur 2

रियासतकाल में इस भवन के निर्माण कार्य में बेल्जियम ग्लास के प्रयोग और संगमरमर की मूर्तियां देखकर भी वो काफी प्रभावित हुए।

रामपुर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद देखकर बोले… खूबसूरत। उन्होंने खासबाग पैलेस, इमामबाड़ा, नवाब स्टेशन के अलावा शाहबाद जाकर कोठी भी देखी।

बेल्जियम के राजदूत डिडिएर वेंडरहासेल्ट ने रामपुर आकर खुशी जाहिर की। उन्होंने एस्कॉर्ट ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली। पुलिस कर्मियों को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

पाकिस्तान: मेडिकल टेस्ट के बाद इमरान खान को वापस अडियाला जेल भेजा गया, शिफा अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने की जांच

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI)...

ईद-मिलादुन्नबी पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अपील: ‘सादगी, अनुशासन और देशभक्ति का दें संदेश’

मुरादाबाद: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद मज़ाहिर...

डीजल ₹32.63 सस्ता, पेट्रोल ₹2.97 हुआ महंगा; जानें क्या हैं आज के नए रेट

पाकिस्तान: पाकिस्तान में पेट्रोलियम विभाग ने ईंधन की कीमतों...