Globaltoday.in | सम्भल | मुजम्मिल दानिश
उत्तर प्रदेश में जनपद सम्भल के बहजोई थाने में तैनात दरोगा मुरली धर व साथ में मौजूद सिपाही और थाने के मुंशी का 80 हजार रूप की रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दरोगा के द्वारा एक युवक को छोड़ने के लिए 80 हजार की रिश्वत ली गई।
आरोपी युवक के परिजन रिश्वत लेकर दरोगा के कमरे पहुंचे और दरोगा को रिश्वत दे दी। हालांकि दरोगा की रिश्वतखोरी का वायरल वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है।
जनपद सम्भल के बहजोई थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव के निवासी एक जुआरी को छोड़ने के बदले बहजोई थाने में तैनात दरोगा मुरलीधर ने 80 हजार रूप की रिश्वत की मांग की थी।
एक सिपाही के द्वारा आरोपी जुआरी के परिजन रिश्वत लेकर दरोगा मुरलीधर के कमरे पर पहुंचे और दरोगा को रिश्वत दी गई। जिसके बाद दरोगा ने आरोपी जुआरी के परिजनों से आधार कार्ड लेकर आरोपी युवक को छोड़ दिया था।
दरोगा का रिश्वत के नोट गिनते हुए वीडियो सामने आते ही एसपी चक्रेश मिश्रा ने रिश्वतखोर दरोगा पर कार्यवाही करते हुए एक दरोगा मुरलीधर और तीन सिपाही सहित 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौप दी है।
वहीं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा का कहना है कि फिलहाल तत्काल प्रभाव से पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भी कार्यवाही की जाएगी।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

