उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में एक बार फिर रिश्ते के चाचा ने अपने मासूम भतीजे की जान ले ली। हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।
2 दिन से 7 वर्षीय मासूम अपने घर से लापता था और वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। अंत में मृतक का शव हत्या आरोपी के घर मिला। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर मृतक मासूम के शव को बरामद कर लिया है।
जनपद रामपुर के स्वार थाना अंतर्गत मोहल्ला चक निवासी घसीटा ने पुलिस को सूचना दी कि उसका 7 वर्षीय पुत्र 2 दिन से लापता है और काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला है।
पुलिस हरकत में आई और सुरागकशी की गई
इस दौरान पड़ोसी फेज़ को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने इस घटना को अंजाम देना बताया और उसी की निशानदेही पर उसके घर में रखे ड्रम से मासूम का शव बरामद किया गया।
घटना के खुलासे के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्यारोपी मृतक मासूम का रिश्ते का चाचा बताया गया है।

मृतक की मां यास्मीन का रो रो कर बुरा हाल है। उसके मुताबिक 6 या 7 साल की उम्र थी मेरे बच्चे की… 7 साल का बच्चा था मेरा और चंचल बहुत था। एडमिशन कराया था… स्कूल में पढ़ रहा था। हंसता खेलता रहता था। जिसने मारा है उनसे भी बोलता था, हंसता रहता था…आगे पीछे सब के रहता था। उसे यह तो पूछो क्यों मारा? क्या वजह थी ? कैसे मारा इतनी बेरहमी से तूने तुझे जरा भी शर्म नहीं आई जरा भी तरस नहीं आया तुझे उसके ऊपर? क्या मिला तुझे उसको मार के मैं इंसाफ चाहती हूं… मेरे बच्चे का बहुत दर्दनाक हश्र करा है उसने। मैं चाहती हूं उसके साथ भी ऐसा ही हो। उसको फांसी होना चाहिए और जल्द से जल्द जब ही मेरे दिल को तसल्ली मिलेगी।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक कल 1 तारीख को घसीटा निवासी मोहल्ला चक थाना स्वार रामपुर द्वारा थाना स्वार पर आकर सूचना दी गई कि उसका पुत्र 31 तारीख की रात्रि 9:00 बजे घर से निकला था वापस नहीं आया इसकी खोजबीन की गई तो इस बच्चे का शव उसके घर के पास ही उसके पड़ोसी के घर में मिला इसका पड़ोसी इसके परिवार का ही है फैज़ मृतक का चाचा लगता है तो उसे गिरफ्तार किया गया हैं उसके द्वारा इस बच्चे की हत्या करके एक ड्रम में शव को रख दिया गया था अब आगे की विधित करवाई की जा रही है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam

- ‘भाजपाइयों के लिए शिक्षा सिर्फ व्यापार है…’: जयपुर में कॉजपा सदस्यों पर हमले पर भड़के अखिलेश यादव

- वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स ने वाणिज्यिक ड्राइवरों की निजी जानकारी मांगने की ट्रम्प प्रशासन की मांग पर लगाई रोक

- बदायूं में पुलिस का ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ जारी: संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में 3 शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल, सिपाही भी चोटिल
- मोहन भागवत अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा का करेंगे दौरा, क्या है मकसद? RSS ने बताया मास्टरप्लान

- राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस: जंतर-मंतर पर पैलेट गन से घायल साहिल लोचब मामले में 31 दिन बाद FIR दर्ज

- DBCP में देरी और दवाओं की गुणवत्ता पर आयुर्वेद-यूनानी विशेषज्ञों ने जताई चिंता


