योगी सरकार 2.0 में बाबा का बुलडोजर टॉप गियर में गरज रहा है। ऊंची ऊंची बिल्डिंग बुलडोजर की धमक से जमींदोज हो रही हैं।
लेकिन रामपुर में कोर्ट के आदेश पर दीवार गिराने पहुंचे बुलडोजर की हालत खराब हो गयी। गुस्साई भीड़ ने न केवल बुलडोजर पर पथराव कर तोड़ डाला बल्कि न्यायपालिका के आदेश की तामील कराने गए अमीन को भी घायल कर दिया।अमीन से मारपीट करने व बुलडोजर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुस्साई भीड़ ने रोका बुलडोजर का रास्ता
जनपद रामपुर के थाना भोट अंतर्गत ग्राम बांसनगली में अदालत के आदेश पर अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही के लिए बुलडोजर के साथ सरकारी कारिंदे पहुंचे तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा।
बात यहीं नहीं रुकी उत्तेजित लोगों ने सरकारी कर्मियों पर धावा बोल दिया। जिसपर अमीन अमित कुमार घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
उपजिलाधिकारी ने बतायी सारी कहानी
उपजिलाधिकारी मनीष मीना के मुताबिक बांस नंगली गांव में एक शिव मंदिर है। उसके बगल में कुछ साल पहले एक दीवार का निर्माण किया गया था। उस दीवार से दौलत राम नाम के एक व्यक्ति का रास्ता अवरुद्ध हो रहा था। वह सिविल कोर्ट गए, सिविल कोर्ट से उन्होंने केस लड़ा और कैसे जीत आए। उसी के अनुपालन में कोर्ट ने अपने 2022 में अमीन को वहां भेजा था। अनुपालन में अमीन ने जब दीवार गिराई तो उस पर थोड़ा विवाद हुआ, गांव वालों ने अमीन के साथ मारपीट भी की। इसी सूचना पर हम लोग और सीओ साहब सब मौके पर पहुंचे। हम लोगों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उनका आपसी विवाद सुलझाया और उनकी जमीन को नाप कर दिया। कोर्ट के आदेश का अनुपालन हो गया है और अभी सब लोग समझ गए हैं और हमने इस्पेक्टर साहब को बोल दिया है जो भी आगे की कार्रवाई है वह की जाएगी।
5 लोग गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक कल दिनांक 6 अप्रैल को अमीन अमित कुमार द्वारा माननीय न्यायालय के आदेश अनुपालन में ग्राम बास नगरी थाना भोट में एक दीवार को गिराया जा रहा था। तभी गांव के कुछ लोग आ गए और उनके साथ मारपीट की इस संबंध में अमीन की तहरीर पर पुलिस द्वारा धाराओं में मुकदमा लिखा गया है और मारपीट करने वालों में से 5 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

- बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

