उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धर्मांतरण को लेकर कानून बनाया जा चुका है। इसके बावजूद अभी भी इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
कुछ इसी तरह का एक मामला रामपुर में उस समय देखने को मिला जब माहे रमजान में एक बहुसंख्यक समुदाय के युवक द्वारा रोजा रखा गया और नमाज़ पढ़ी गई।
जैसे ही यह प्रकरण पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया तो उसका धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलवी सहित एक अन्य के विरुद्ध शहर कोतवाली में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
जनपद रामपुर की शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बहुसंख्यक समुदाय का एक युवक माहे रमजान में रोजा रखने लगा और नमाज पढ़ने लगा। यह खबर शहर में चारों ओर जंगल की आग की तरह फैल गई।

इस प्रकरण की पुलिस द्वारा जांच की गई तो मौलवी सहित एक अन्य व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया। जिस पर पुलिस ने उन दोनों पर नियम विरुद्ध तरीके से युवक का धर्म परिवर्तन कराए जाने का मुकदमा दर्ज किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान पुलिस ने मामले में कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए दोनों को हिरासत मे लेकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संसार सिंह के मुताबिक लेखा सिंह जो नालापार थाना कोतवाली क्षेत्र रामपुर के रहने वाले हैं उनके द्वारा कोतवाली पर आकर एक तहरीर दी गई जिसमें उनके द्वारा उल्लेख किया गया है कि उनके मोहल्ले के गुलवेज़ और सिविल लाइंस क्षेत्र के नदीम यह दोनों व्यक्ति उसके पुत्र गुलाब सिंह को भांति भांति का लालच दे रहे हैं और उसका इस्लाम में धर्म परिवर्तन करवाना चाह रहे हैं। इस तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और लालच देकर धर्म परिवर्तित कराने के जुर्म में नदीम और गुलवेज़ दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
- ईद-मिलादुन्नबी पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अपील: ‘सादगी, अनुशासन और देशभक्ति का दें संदेश’

- डीजल ₹32.63 सस्ता, पेट्रोल ₹2.97 हुआ महंगा; जानें क्या हैं आज के नए रेट

- अलीगढ़ के मोहम्मद शादाब को स्विट्जरलैंड में WHO ने किया सम्मानित, दुनिया भर में बढ़ाया भारत का मान

- JMI Kickstarts Placement Season 2027: 34 Students Placed at TCS

- बदायूं के कछला में सड़क पर आया मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा

- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त: 7 एक्सटेंशन के बाद सस्पेंस बरकरार; क्या मिलेगा 8वां विस्तार या जाएंगे केंद्रीय डेपुटेशन पर?

- जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बरकरार, मुरादाबाद मंडलायुक्त अदालत से राहत

- बदायूं: गाय की मौत और डॉक्टर से मारपीट मामले में बवाल, बजरंग दल का अलापुर थाने पर प्रदर्शन; जानें क्या है पूरा मामला

