मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही हटाई थी पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा

0
377
Sidhu Moosewala
मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या फ़ोटो- सोशल मीडिया

पंजाब के मशहूर गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की मनसा ज़िले में आज गोली मारकर हत्या कर दी गयी। फायरिंग में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

गायक मूसे वाला ने जिला मनसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला ने हरा दिया था। मूसेवाला ने पिछले साल नवंबर में ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की थी।

एनडीटीवी के मुताबिक़ पंजाब सरकार ने कल यानी शनिवार को ही वहां 424 वीआईपी लोगों की सुरक्षा वापस ली है। जिनमें सिद्धू मूसेवाला भी शामिल थे।

जिन और लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है उनमें कई सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इससे पहले अप्रैल में भी पंजाब सरकार ने पूर्व मंत्रियों और नेताओं सहित 184 लोगों की सुरक्षा वापस लेने का आदेश दिया था।