इजरायली रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ ने सेना को गाजा में सहायता ले जा रही एक नाव को रोकने का आदेश दिया।
‘मैडेलीन’ नामक सहायता जहाज गाजा पर इजरायली नाकाबंदी को तोड़ने और गाजा तक सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।
फ्रीडम फ्लोटिला गठबंधन का हिस्सा यह सहायता नाव विभिन्न देशों के 12 लोगों को ले जा रही है, जिनमें प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और यूरोपीय संसद की सदस्य रीमा हसन भी शामिल हैं।
6 जून को सिसिली से रवाना हुई यह नाव फिलहाल मिस्र के तट के पास है और गाजा की ओर जा रही है।
एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, इजरायली रक्षा मंत्री इज़रायल काट्ज़ (Israel Katz) ने कहा है कि उन्होंने इजरायली सेना को ‘मेडेलीन’ को गाजा तक पहुंचने से रोकने का आदेश दिया है।
इजराइल काट्ज़ ने कहा, “मैं यहूदी विरोधी ग्रेटा और उनके हमास समर्थक सहयोगियों को स्पष्ट संदेश देता हूं: वापस चले जाओ, तुम्हें गाजा पहुंचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
ग्रेटा थनबर्ग ने कहा कि इस मिशन में शामिल होकर उन्होंने गाजा पर इजरायल की अवैध नाकेबंदी और गाजा में चल रहे युद्ध अपराधों के खिलाफ आवाज उठाई है। उनका उद्देश्य गाजा में सहायता पहुंचाने की तत्काल आवश्यकता को उजागर करना है।
फ्रीडम फ्लोटिला गठबंधन के अनुसार, ‘मैडेलिन’ प्रतीकात्मक रूप से कुछ सहायता सामग्री, जैसे चावल और शिशु दूध, ले जा रहा है।
फ्रीडम फ्लोटिला के प्रवक्ता ने बताया कि नाव फिलहाल गाजा से लगभग 160 समुद्री मील (296 किलोमीटर) दूर है और टीम इजरायली हमले की संभावना के लिए तैयार है।
इज़रायली मीडिया ने दावा किया है कि इज़रायली सेना गाजा पहुंचने से पहले ही नाव को रोक लेगी और उसे अशदोद बंदरगाह ले जाएगी, जहां से चालक दल को निर्वासित कर दिया जाएगा।
स्मरण रहे कि 2010 में भी इजरायली कमांडो ने तुर्की के जहाज ‘मावी मरमारा’ पर हमला किया था, जो गाजा के लिए सहायता लेकर जा रहा था और इजरायली नाकाबंदी तोड़ रहा था, जिसके परिणामस्वरूप जहाज पर सवार 10 लोगों की मौत हो गई थी।
- देशभर के मदरसों और खानकाहों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, मुल्क की तरक्की के लिए उलेमाओं ने की दुआएं

- IAS आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति समाप्त: 7 एक्सटेंशन के बाद सस्पेंस बरकरार; क्या मिलेगा 8वां विस्तार या जाएंगे केंद्रीय डेपुटेशन पर?

- जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक बरकरार, मुरादाबाद मंडलायुक्त अदालत से राहत

- बदायूं: गाय की मौत और डॉक्टर से मारपीट मामले में बवाल, बजरंग दल का अलापुर थाने पर प्रदर्शन; जानें क्या है पूरा मामला

- बदायूं: DJ पर गाने बजाने की होड़ में भिड़े कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे; 5 घायल

