Rampur News: आप पार्टी नेता फैसल लाला ने रामपुर विकास के लिए वित्त मंत्री से की मुलाक़ात

Date:

रामपुर: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने रामपुर के जमीनी विकास को लेकर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामपुर नगर पालिका एवं केमरी नगर पंचायत के लिए अतिरिक्त बजट की मांग उठाई।

फैसल लाला ने वित्त मंत्री को बताया कि रामपुर में सीवर सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है, जिससे न सिर्फ सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं बल्कि पास के मकानों के गिरने का भी खतरा लगातार बना हुआ है। साथ ही काशीराम और आसरा कॉलोनियों में लंबे समय से बजट अभाव के कारण रख-रखाव कार्य ठप है, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही बजट नहीं दिया गया, तो स्थिति और बदतर हो सकती है। फैसल लाला ने मांग की कि विकास के लिए अलग से विशेष फंड की व्यवस्था की जाए। इस पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने रामपुर के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...