जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम की संस्तुति के आधार पर की गयी कार्रवाई।
रामपुर: उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में सरकारी भूमि पर अभिलेखों में फर्जीवाड़ा करके अवैध तरीके से सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने अभिलेखों को गायब करने व क्षतिग्रस्त करने के मामले में जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 23 व्यक्तियों और तत्कालीन राजस्व कर्मियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है।
तहसील सदर के ग्राम शहीद नगर और अजीतपुर की सरकारी भूमियों पर फर्जी प्रविष्टियों, भूमि का अवैध रूप से क्रय विक्रय करने और अवैध कब्जों की शिकायत मिलने पर जांच हेतु जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी सदर, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व डिप्टी कलेक्टर की टीम गठित की। टीम द्वारा जांच में पाया गया कि ग्राम सईदनगर हरदोपट्टी की सरकारी भूमि कुछ व्यक्तियों के नाम बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के फर्जी रूप से दर्ज हैं और अभिलेखों में फेरबदल किया गया है। समिति की संस्कृति पर 23 व्यक्तियों सहित मामले में शामिल तत्कालीन राजस्व कर्मियों के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी जैसे गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
संबंधित ख़बरें:-
रामपुर: सरकारी तालाब में दर्ज हुई खाता सं० 478 गाटा 683 रक्बा 0-0810 हे०…
UP News: चकबंदी अधिकारी 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
रामपुर: राज्य सरकार के खाते में दर्ज होगी 24 बीघा ज़मीन
रामपुर: जनपद के 12 ग्रामों में जल्द शुरू होंगी चकबंदी की प्रक्रियाएं
जिलाधिकारी ने बताया कि यह भूमि मुख्य हाइवे पर स्थित है, जिस पर कथित कार बाजार के रूप में कुछ व्यक्तियों का अवैध कब्जा है।
उन्होंने बताया कि जनपद में ऐसी अन्य सरकारी भूमियों के संबंध में भी जांच प्रचलित है और सरकारी भूमियों को क्षतिग्रस्त करने एवं अभिलेखों में फर्जीवाड़ा करने के मामले में जिला प्रशासन द्वारा आगे भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील

- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल

- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident

- ट्रंप ईरान के खारग द्वीप पर बड़े हमले की तैयारी में? अमीराती मीडिया का बड़ा दावा

- JMI Forms 7-Member Panel to Engage Protesting Students and Restore Campus Calm

- बैंकॉक में 14-15 दिसंबर को ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस फॉर वर्ल्ड पीस’, 22 विषयों पर होगा मंथन

