ज़ोहरान ममदानी की जीत के बाद पहली प्रतिक्रिया: ‘हमने पुरानी राजनीति को पलट दिया है और नई उम्मीद पैदा की है’

0
383
Zohran Mamdani's first reaction after victory: 'We have overturned old politics and created new hope'
ज़ोहरान ममदानी की जीत के बाद पहली प्रतिक्रिया: 'हमने पुरानी राजनीति को पलट दिया है और नई उम्मीद पैदा की है'

न्यूयॉर्क: ज़ोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जीत के बाद उनके पहले प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, “जहां तक हमें याद है, न्यूयॉर्क के मेहनतकश लोगों को अमीर और रसूखदार लोग यही कहते आए हैं कि सत्ता उनके हाथ में नहीं है। आज तमाम मुश्किलों के बावजूद, हमने यह बात समझ ली है।” ममदानी ने यह भी कहा कि “हमने एक राजनीतिक वंश को उखाड़ फेंका है” और “आज रात आपने परिवर्तन के लिए जनादेश दिया है, एक नई तरह की राजनीति के लिए जनादेश दिया है।”

उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य के लिए उम्मीद जताई और कहा कि 1 जनवरी, 2026 को वे पद ग्रहण करेंगे। ममदानी ने अपनी जीत को न्यूयॉर्क के हर श्रेणी के लोगों की जीत बताया, जिसमें टैक्सी ड्राइवर से लेकर खाना बनाने वाले कर्मचारी तक शामिल हैं।

उनकी जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया देते हुए अपनी पार्टी की हार के दो कारण बताए, साथ ही ममदानी को कम्युनिस्ट बताते हुए चुनाव में उनकी हार का कारण बताया था।

ममदानी ने अपने भाषण में न्यूयॉर्क को एक ऐसा शहर बनाने की बात कही जहां सभी के लिए न्याय, समानता और सुरक्षा हो, और उन्होंने पुराने राजनीतिक ढांचे को छोड़कर नई राजनीति शुरू करने का संकल्प व्यक्त किया। यह जीत एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है जो सामाजिक और आर्थिक बदलाव का संकेत है। ममदानी ने कहा, “यह शहर आपका है और यह लोकतंत्र भी आपका है।