ज़ोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत पर ट्रम्प का यू-टर्न, कहा, “न्यूयॉर्क की सफलता में सहयोग दूंगा”

Date:

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क के नए मेयर ज़ोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी नीति में बड़ा बदलाव करते हुए उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ममदानी चुने गए तो न्यूयॉर्क को संघीय परियोजनाओं के लिए फंड नहीं मिलेगा।

मियामी में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वे चाहते हैं कि न्यूयॉर्क सफल हो, और इसके लिए वे ममदानी की “थोड़ी मदद” करेंगे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि एक “कम्युनिस्ट” अब अमेरिका के सबसे बड़े शहर का नेतृत्व कर रहा है और सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि वह शहर को किस दिशा में ले जाते हैं।

www.thehindguru.com
www.thehindguru.com

एक अन्य साक्षात्कार में ट्रम्प ने कहा कि नवनिर्वाचित मेयर को वाशिंगटन के साथ नए रिश्ते बनाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ममदानी सहयोग नहीं करते हैं, तो इसका नुकसान न्यूयॉर्क को उठाना पड़ सकता है। साथ ही उन्होंने बातचीत के लिए अपनी तत्परता भी जताई।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा, “अगर ज़ोहरान ममदानी सफल होना चाहते हैं तो उन्हें वाशिंगटन का सम्मान करना होगा।”

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...