रामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन करते हुए रामपुर जिला प्रशासन ने चकबंदी कार्यों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिलाधिकारी (DM) श्री अजय कुमार द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में जिले के दो गांवों में निर्धारित समय सीमा से आधे से भी कम समय में चकबंदी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली गई है।
रिकॉर्ड समय में पूरी हुई प्रक्रिया
चकबंदी नियमों के तहत किसी भी गांव में इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आमतौर पर 60 माह (5 वर्ष) की अवधि निर्धारित होती है। लेकिन रामपुर में विभागीय तत्परता के चलते तहसील टाण्डा के ग्राम दर्शनपुर में मात्र 24 माह और तहसील बिलासपुर के ग्राम सरवरनगर में केवल 25 माह में यह कार्य पूरा कर लिया गया है। वर्तमान में जिले के कुल 27 गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है।
अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
इस सराहनीय कार्य के लिए जिलाधिकारी श्री अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में शामिल हैं:-
सहायक चकबंदी अधिकारी: श्री खेमकरन लाल और श्री शंकर लाल।चकबंदीकर्ता: श्री विनोद शर्मा और श्री उर्वादत्त भट्ट। चकबंदी लेखपाल: श्री राहुल पाठक और श्री राजेश कुमार दिवाकर।
इसके साथ ही, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (SOC) श्री संजय कुमार ने सभी कार्मिकों को विशेष प्रविष्टि (Special Entry) प्रदान की है।
ये भी पढ़ें:-
- अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर दौरे पर: जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

- स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी के खिलाफ वाल्मीकि समाज में आक्रोश, आयोग में शिकायत और आंदोलन की चेतावनी

- आजम खान के गढ़ में ओवैसी की दस्तक, एआईएमआईएम का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

किसानों का रहा विशेष सहयोग
बंदोबस्त अधिकारी श्री संजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन और चकबंदी टीम के अथक प्रयासों के साथ-साथ ग्रामीणों और कृषकों का सहयोग इस उपलब्धि में अत्यंत सराहनीय रहा । प्रशासन ने इस कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी कृषकों का आभार व्यक्त किया है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- जौहर यूनिवर्सिटी केस: रिकॉर्ड की सत्यापित प्रतियां देने के निर्देश, 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई

- उत्तर प्रदेश में बड़ा पुलिस फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, ATS से लेकर SSF तक बदली जिम्मेदारियां

- यूपी में 34 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 14 जिलाधिकारियों का भी फेरबदल

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

