लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट (नजरबंद) कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद राजधानी लखनऊ में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
वाराणसी जाने की थी तैयारी
जानकारी के मुताबिक, लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज वाराणसी के दौरे पर निकलने वाला था। यह दल वाराणसी के दाल मंडी इलाके में हाल ही में हुए बुलडोजर एक्शन के पीड़ितों से मुलाकात करने और जमीनी हकीकत जानने के लिए जाने वाला था।
हजरतगंज स्थित निवास पर भारी पुलिस बल तैनात
पुलिस ने सुबह ही लाल बिहारी यादव के हजरतगंज स्थित बहुखंडी निवास की घेराबंदी कर दी। उन्हें घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई है। सपा का आरोप है कि सरकार विपक्ष को जनता की आवाज उठाने से रोक रही है।
- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

