मेरठ- किराये का घर दिखाने के बहाने दरोग़ा की पत्नि का बलात्कार

Date:

मेरठ/यूपी[परवेज़ चौहान] – यूपी में अब आम जनता ही नहीं ख़ाकी के पहरूयों के घरवाले भी महफूज़ नहीं हैं। यूपी के मेरठ में एक दरोग़ा की पत्नी का एक शख़्स पर यक़ीन करना भारी पड़ गया। आरोपी ने किराये का मकान दिखाने के बहाने महिला से बलात्कार किया है। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

2018 09 09 20 21 25
बलात्कार का आरोपी

दरअसल शहर के जाग्रति बिहार की निवासी एक महिला धोखे का शिकार हुई है। मेरठ के पांडव नगर निवासी, एक कारोबारी ने इस महिला के साथ बलात्कार किया है। महिला को एक किराये के मकान की ज़रूरत थी मकान दिखाने के बहाने आरोपी कारोबारी अमित कुमार महिला को गंगानगर इलाके ले गया। जिस मकान को किराये के लिए बताया गया, उसी मकान में अकेली महिला को देखकर आरोपी अमित ने उसके साथ बलात्कार किया. बताया गया है कि आरोपी के पास तमंचा भी था जिसके बल पर उसने मुंह खोलने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता का पति यूपी पुलिस का सब-इंस्पैक्टर है और आजकल उसकी पोस्टिंग अलीगढ़ में है। महिला के बच्चे शहर के एक नामी स्कूल में पढ़ते है। यहीं पर उसकी मुलाक़ात अमित कुमार से हुई। अमित के बच्चे भी इसी स्कूल के छात्र हैं। अमित मेडिसिन का कारोबारी है। पीड़िता ने अमित को किराये के मकान की अपनी ज़रूरत बताई थी जिसके बाद आरोपी ने साज़िश रचकर महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया।  महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है।
मेडिकल में बलात्कार की पुष्टि
पुलिस ने पीड़िता का मेडीकल परीक्षण भी कराया है। जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तफ़्तीश आगे बढ़ाते हुए आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

कोयिलैंडी (कोझिकोड): कतर की राजधानी दोहा स्थित केरल मुस्लिम कल्चरल...

Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

Srinagar, Oct 24: A massive fire broke out late...

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...