कोसी नदी की धारा में डूबते-डूबते बचे आज़म खान, समर्थकों ने बचाया,जल सत्याग्रह करने गए थे.

Date:

रामपुर/उत्तर प्रदेश[फ़राज़ कलीम] : चुनाव आयोग की घोषणा के बाद भले ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों द्वारा एक दूसरे पर हमला करने का दौर जारी है। लेकिन यूपी के ज़िला रामपुर में लोकसभा चुनावो में छाने वाले मुद्दों की भी शुरुआत हो चुकी है। यहाँ पर कोसी नदी के निर्माणाधीन पुल का काम अधूरा छोड़े जाने को लेकर सपा के कद्दावर नेता आज़म खान ने जहाँ सीएम योगी को निशाने पर लिया है वहीं उनकी सरकार को भी आड़े हाथों लेने से नहीं चूके। आज जब आज़म खान पानी से लबरेज़ कोसी नदी में उतर कर मानवश्रृंखला बना ही रहे थे कि अचानक वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में घुस गए और पानी के तेज़ बहाव में उनके क़दम लड़खड़ा गए। वो तो ग़नीमत ये हुई के उनके साथ पानी में चल रहे उनके समर्थकों ने उन्हें सही वक़्त पर संभाल लिया।

Screenshot 2018 10 08 19 21 32 1680310959
आज़म खान को बचाते समर्थक-फोटो ग्लोबलटुडे

दरअसल आजम खान अपने समर्थको के साथ पहले से तयशुदा कार्यक्रम के तहत कोसी नदी पुँहचे थे जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लाल पुर के पुल का निर्माधीन कार्य अधूरा छोड़े जाने को लेकर अलग अंदाज़ में  विरोध प्रदर्शन किया। आज़म खान अपने समर्थकों के साथ पानी से लबरेज़ कोसी नदी में उतरे और उन्होंने पानी में मानव श्रंखला बनाई।
azam in water
समर्थकों के साथ जलसत्याग्रह करते आज़म खान- फोटो ग्लोबलटुडे

पानी से निकलने के बाद आज़म कहा ने मुख्यमंत्री योगी की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की यहां हमारे लिये इंतज़ाम करने की ज़िम्मेदारी थी। हम यहाँ पर 4 विधायक जिनमें से एक सरकार में शामिल रहा व्यक्ति भी है और इतनी बहुत सी जनता हो। वहां कम से कम उन्हें कुछ ना कुछ  इंतेज़ाम करना चाहिए था। हम उम्मीद करते है आइंदा जिला प्रशासन कम से कम हमारी डूबती हुई तस्वीर खींचने वाला फोटोग्राफर ज़रूर रखेगा। लेकिन याद रहे जिन लोगो को चुल्लू भर पानी में डूबना है। उनके लिए ये नदियां नहीं हैं। पुल बनेगा, बैराज भी बनेगा और अगर नहीं बनेगा तो ये सरकार ही नहीं बनेगी।
वीडियो देखें:-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...