अरब के शहर मदीना मुनव्वरा में झींगरों के लश्कर ने डेरा डाला

Date:

मदीना
मदीना में झींगरों का जमावड़ा

ग्लोबलटुडे/वेबडेसक: गौरतलब है कि पिछले साल मक्का में लाखों झींगरों ने डेरे डाल दिए थे जिसकी वजह से यहां के लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

अबकी बार झींगरों के लश्कर ने मदीने में डेरे डाल दिए हैं। सोशल मीडिया पर मदीना शहर में और वहां के इलाकों में झींगरों के जमघट का वीडियो शेयर किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ सऊदी हुकूमत की तरफ से झींगरों की बड़ी तादाद से निपटने के लिए सख़्त क़दम उठाए जा रहे हैं। मदीना म्यूनिसपिल्टी के अधिकारियों ने न्यूज़ वेबसाइट सबक़ से बात करते हुए बताया कि शहर भर में झींगरों से छुटकारा हासिल करने के लिए ख़ास क़दम उठाए जा रहे हैं।

मदीना मुनव्वरा के तारीखी इलाक़ों के साथ शहर भर के 107 मुहल्लों में स्प्रे किया जा रहा है। इसके अलावा मस्जिद-ए-नबवी की इंतजामियां की तरफ से झींगरों से महफूज रखने के लिए भी बड़े इंतजाम किए गए हैं। झींगरों से बचाव के लिए 30 से ज्यादा गाड़ियां लगाई गई हैं जो अलग-अलग वक्त पर स्प्रे करते रहती हैं।
बाहरी आंगन की सफाई के लिए 150 कारों को तैनात किया गया है। रात के वक्त छतरियां खोल दी जाती हैं क्योंकि यह झींगर रात के वक्त ही धावा बोलते हैं। इसके अलावा हरम के अंदर मौजूद तमाम गुंबदों को बंद करने के लिए भी ख़ास इंतजाम किए जा रहे हैं।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...