जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंच पर छलका शिवपाल यादव का दर्द

Date:

ग्लोबलटुडे/सम्भल: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज जनपद सम्भल में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी करण सिंह यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए असमोली विधानसभा के कैला देवी क्षेत्र में पहुंचे। यहां शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित किया।

शिवपाल यादव
शिवपाल यादव सम्भलमें सभा को सम्बोधित करते हुए-फ़ोटो ग्लोबलटुडे

  1. शिवपाल यादव ने किया जनसभा को सम्बोधित
  2. मंच पर छलका शिवपाल का दर्द
  3. कहा-पढ़ाई लिखाई से लेकर अखिलेश की खातिर क्या नही किया
  4. लेकिन अखिलेश ने नेता जी और हमे दिया है धोखा

शिवपाल सिंह यादव ने सभा को संबोधित करते हुए गठबंधन पर हमला बोला। शिवपाल सिंह यादव के मन से, संबोधन के दौरान अखिलेश यादव द्वारा किए गए अपमान को लेकर दर्द भी छलका। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 2019 में हमारे बिना देश में कोई सरकार नहीं बनेगी और असली लड़ाई 2022 में होगी,जिसमें हम प्रदेश में सरकार बनाएंगे।
है राम के वज़ूद पे हिन्दोस्तां को नाज़
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही अखिलेश मुख्यमंत्री रहे लेकिन सम्भल जिले के असमोली विधानसभा क्षेत्र में आज जो भी विकास हुआ है वह या तो नेताजी मुलायम सिंह यादव ने कराया है या फिर उनके बाद मैंने कराया है। लेकिन हम आज भी जानते हैं कि इस इलाके को विकास की बहुत ज्यादा जरूरत है। अखिलेश यादव आज जिस समाजवादी पार्टी के सर्वे सर्वा हैं उसको या तो नेताजी मुलायम सिंह यादव ने बनाया है या फिर उनके बाद मैंने महनत की है। लेकिन मेरे साथ क्या हुआ यह आप सब जानते हैं।
हमारी सरकार बनी तो सीएम आवास में ‘चिलम’खोजी जाएगी
शिवपाल यादव ने गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि मायावती और अखिलेश का जो गठबंधन है या गठबंधन नहीं बल्कि ठग बंधन है क्योंकि मायावती पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।जिसके बाद शिवपाल यादव का मन से संबोधन के दौरान दर्द छलका तो उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव को पढ़ाई-लिखाई से लेकर उसकी खातिर आज मैंने और नेता जी ने क्या-क्या नहीं किया। लेकिन अखिलेश ने नेताजी मुलायम सिंह यादव और हमारे साथ धोखा ही किया और जो नेताजी के साथ और हमारे साथ धोखा कर सकता है वह क्या नहीं कर सकता।
शिवपाल यादव ने कहा कि आज हम साथ होते तो उत्तर प्रदेश में दोनों मिलकर 80 सीटें जीत लेते जोकि आज 35 सीट पर सिमट गए है। उन्होंने कहा कि जब दोनों के बीच गठबंधन हो रहा था तब मैंने कहा था कि हमें भी इस गठबंधन में शामिल कर लिया जाए, तो मैंने उस समय भी कोई बहुत ज्यादा सीटें नहीं मांगी थी। मैंने 2 साल तक इंतजार किया लेकिन नही सुनी गईं। जिसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर बसपा सुप्रीमो मायावती पर हमला बोला और कहा के 2007 से 2012 के बीच सबसे ज्यादा मुकदमा नेताजी मुलायम सिंह यादव पर लिखवाए गए और उसी से आज अखिलेश यादव समझौता कर रहे हैं और मायावती की सरकार में प्रदेश में कितना जल लोगों पर हुआ उसको पूरा प्रदेश जानता है।

कम से कम 15 सीट है हम जीतेंगे और जब हम 15 सीटें जीतेंगे तो दिल्ली में हमारे बिना कोई सरकार नहीं बनेगी। इसके बाद अभी लड़ाई 2022 में होगी और 2022 में हम उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

कोलकाता | 23 अप्रैल, 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

न भूलेंगे, न छोड़ेंगे: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने देशभर...

Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

Muslim Rashtriya Manch Marks Pahalgam Attack Anniversary with Nationwide...

जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

नई दिल्ली, 22 अप्रैल 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल...