रामपुर पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया
ग्लोबलटुडे, 03 सितंबर
सऊद खान,रामपुर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को रामपुर पहुंचे। रामपुर पहुंचते ही भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख भी मौजूद थे। उन्होंने भी माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ गया।
स्वतंत्र देव सिंह का रोड शो फोटो चुंगी से एलआईसी चौराहा, एलआईसी चौराहा से स्टार चौराहा, स्टार चौराहा से सिविल लाइंस… माल गोदाम और आखिर में अंबेडकर पार्क पर आकर खत्म हो गया।
स्वतंत्र देव सिंह का काफला जिस ओर से भी गुजरता फूल मालाओं से उनका, उनके चाहने वाले जोरदार स्वागत करते। उनके जोरदार स्वागत से स्वतंत्र देव सिंह भी काफी खुश नजर आ रहे थे और उन्होंने भी दिल की गहराइयों से अपने पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया।
रोड शो के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा के जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता की जिसमे उन्होंने कहा आज की डेट में जो मैंने समीक्षा की है मोर्चों का संगठन का सी श्रेणी जिसको कहा जाए जिस पर मैं हारा था वहां भी 50 से लेकर 300 लोगों की मेंबरशिप बनी है जो हमारे सी श्रेणी की बूथ है जिस पर जीरो दो या 10 वोट हमें मिले थे आज की डेट में जो हमारी मेंबरशिप हुई है वह काफी सराहनीय है।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा उपचुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है उसके लिए संगठन की यहाँ बैठक थी हमारा होमवर्क चल रहा है प्रत्याशी के लिए बाद में चयन होता है।
- लखनऊ हादसे से जागा बदायूं प्रशासन: बिल्सी में कोचिंग सेंटर्स और लाइब्रेरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप!
- बदायूं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार सरकारी एंबुलेंस ने 6 साल की मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत
- लखनऊ में दिल दहलाने वाला हादसा: कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर
- शांति वार्ता फ्लॉप! डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से भड़के ईरान ने बातचीत बीच में छोड़ी, कहा- ‘हमारी सेना…’
- आधुनिक जीवन में योग स्वस्थ मन और शरीर का आधार: केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया आह्वान
