Globaltoday.in|राहेला अब्बास|वेब डेस्क
लोकसभा में सोमवार को पास हुए नागरिकता संशोधन बिल (CAB) के ख़िलाफ़ आज देश भर में भारी विरोध प्रदर्शन हुए। बड़े पैमाने पर देशवासियों ने इस बिल के खिलाफ सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन किये। पूर्वोत्तर में चल रहे हंगामे को देख त्रिपुरा प्रशासन ने तो राज्य में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं।
असम के डिब्रूगढ़, जोरहाट व गुवाहाटी, त्रिपुरा के अगरतला और मणिपुर (Manipur) के इम्फाल में इस बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। लोग इस बिल के विरोध में सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
नागरिकता संशोधन बिल (CAB) के ख़िलाफ़ बदरुद्दीन अजमल की पार्टी, आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) ने भी दिल्ली में संसद से सड़क तक प्रदर्शन किया।
यूनाइटेड अगेंस्ट हेट और जेएनयू, जामिया और अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शात्रों ने भी बिल के खिलाफ प्रदर्शन किये और इसकी प्रतियां जलायीं.
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
