Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
- नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो एनसीबी की लखनऊ टीम का रामपुर छापा
- मुम्बई में दर्ज मुक़दमा अपराध संख्या 03/2021 एनडीपीएस की धारा 8/20/29.मामले के संबंध में छापा
- डीएसपी विशाल पवार, एनसीबी लखनऊ, राज कुमार शाह ( इंस्पेक्टर एनसीबी) सुनील चौधरी (सब इंस्पेक्टर एनसीबी) की टीम ने मारा छापा
- रामपुर थाना गंज क्षेत्र की पीला तालाब चौकी के पास सय्यद अनवर के घर मारा छापा, कोई आपत्तिजनक वस्तु नही हुई बरामद
मुंबई में नारकोटिक्स की बरामदगी के एक मामले की जांच करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लखनऊ की टीम ने रामपुर में छापा मारा।
छापा मारने पहुंची टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी विशाल पवार, एनसीबी लखनऊ ने ऑन कैमरा मीडिया से कुछ भी कहने से इनकार किया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में एक कोरियर मुंबई से यूके के लिए जा रहा था जिसको डीएचएल कोरियर कंपनी ने चेक किया और एनसीबी की टीम महाराष्ट्र ने चेक किया तो उसमें लगभग 350 ग्राम गांजा निकला।
एनसीबी महाराष्ट्र टीम उस पते पर पहुंची तो वहां पर 190 किलो गांजा और बरामद हुआ। एनसीबी को वहां से कुछ इनवॉइस मिली तो उस पर दो कंपनियों के नाम दर्ज थे जिस का पता रामपुर का था।
पहली कंपनी कैंपर हर्बल प्राइवेट लिमिटेड और दूसरी बिगरेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम दर्ज थे। उसी को लेकर महाराष्ट्र की एनसीबी ने लखनऊ की एनसीबी से संपर्क किया और यहां पर लखनऊ की एसीबी की टीम जांच के लिए पहुंची। जहां पर बिगारेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एड्रेस था। उस एड्रेस पर मकान मिला और वे मकान सैयद अनवर के नाम से था।
वहीं दूसरी कंपनी कैंपर हर्बल प्राइवेट लिमिटेड के पति पर टीम पहुंची तो वहां पर पेठा बनाया जा रहा था। नगर क्षेत्र से बाहर बहुत बड़ी जगह में यह कंपनी लगी थी।अभी एनसीबी की टीम और जानकारी जुटाने में लगी हुई है। थाना गंज पुलिस और थाना शहजाद नगर पुलिस उनके साथ मौके पर मौजूद थे।
लखनऊ एनसीबी से जो टीम आयी है वे डीएसपी विशाल पवार, एनसीबी लखनऊ, राज कुमार शाह ( इंस्पेक्टर एनसीबी), सुनील चौधरी (सब इंस्पेक्टर एनसीबी) हैं।
वही कैंपर हर्बल प्राइवेट लिमिटेड में मुंशी के तौर पर काम करने वाले चिरंजीवी ने बताया यहां हुक़्के का फ्लेवर बनता है। यह फैक्ट्री पीले तालाब निवासी सैयद अनवर मियां की है यहां सिर्फ हुक़्के का फ्लेवर बनता है और यह एक्सपोर्ट होता है।
- दिल्ली में पत्रकारों पर पुलिसिया हमला: शाहीन खान और नफीसा खान के साथ कथित मारपीट का पूरा मामला

- मैनपुरी में जन्माष्टमी शोभायात्रा: यादव महासभा ने दिखाई एकजुटता, खर्रा में बनेगा श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर

- श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान हादसे का शिकार, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित

- जन्माष्टमी पर राधा बनी हेमा मालिनी, शेयर की ‘राधा रास बिहारी’ डांस बैले की झलक, बोलीं- ‘राधे-राधे, जय श्री कृष्णा’

- IndiGo Flight Hits VDGS Pole While Parking at Srinagar Airport; All Passengers and Crew Safe

- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके वालों का दहेज हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

