Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
उत्तर प्रदेश के सम्भल (Sambhal) में सड़क किनारे खड़े लोगों में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब उन्होंने अपनी ओर आते एक तेज़ रफ़्तार ट्रक को देखा। तेज़ रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक चालक को गंभीर हालत में ट्रक से बाहर निकाला और उसको अस्पताल में भर्ती कराया। ग़नीमत रही कि जिस वक्त ट्रक घर में घुसा उस वक्त घर के परिजन दूसरे कमरे में थे..नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाडम सराय का है जहां एक तेज़ रफ़्तार ट्रक सड़क किनारे बने दो मंजिला मकान में अनियंत्रित होकर जा घुसा। तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि ट्रक घर के अंदर पूरी तरह से जा घुसा है और घर का मलवा ट्रक के पास पड़ा है। घर में घुसने के बाद भी ट्रक स्टार्ट रहा।
स्थानीय लोगों की मानें तो तेज़ रफ़्तार ट्रक ने दूसरी गाड़ी से टेकओवर किया था, जिसके बाद ट्रक चालक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे बने दो मंजिला मकान में जा घुसा।
इस हादसे में ग़नीमत यह रही कि जिस वक्त ट्रक मकान की ओर जा रहा था उस वक्त घर के बाहर कुछ लोग भी खड़े थे। जैसे ही उन्होंने ट्रक को खुद की ओर आते देखा तो सभी लोग वहां से तितर-बितर हो गए और ट्रक तेज़ रफ़्तार से घर में जा घुसा। वहीं गनीमत यह भी रही कि ट्रक जिस वक्त घर में जा घुसा उस कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था, सभी लोग दूसरे कमरे में मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने तेजी से आवाज सुनी तो सभी लोग बाहर आए और देखा कि उनके घर में ट्रक घुस गया है। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर हालत में ट्रक चालक को जिला अस्पताल भेजा।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

