उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष की अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष आज रामपुर में एक नई गौशाला का उद्घाटन करने के लिए पहुंचे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हुई तो उनको रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्हें देखने जिला अधिकारी रविंदर मंदार और कई भाजपा नेता जिला अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना।
दरअसल उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नंदन जी आज रामपुर पहुंचे थे जहां पर उन्हें एक नई गौशाला का उद्घाटन करना था। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष की अचानक बीपी की परेशानी हुई जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गयी। उन्हें फौरन ही रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्याम नंदन जी अभी भी जिला अस्पताल में ही भर्ती हैं और डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। बरहाल अभी उनकी हालत सही बताई जा रही है।
वहीं भाजपा नेता आकाश सक्सेना भी उन्हें देखने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा,” उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम नंदन जी, यह कैबिनेट मिनिस्टर का रैंक होता है… वह आज रामपुर एक नई गौशाला के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। दोपहर में इनको बीपी की प्रॉब्लम हो गयी और कुछ पेट में इंफेक्शन हुआ। हम उनको यहां इनका चेकअप कराने के लिए लेकर आए थे तो डॉक्टर ने कहा कि इनको भर्ती करना पड़ेगा। वह ज़िला अस्प्ताल में भर्ती हैं और तबीयत पहले से काफी ठीक है।
आकाश सक्सैना ने उम्मीद जताई है कि कल सुबह तक इनको डिस्चार्ज कर दिया जायगा। उन्होंने बताया कि श्याम नंदन जी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वह रामपुर में नई गौशाला के शिलान्यास के लिए आए थे और कार्यक्रम को निपटाने के बाद वापस जा रहे थे कि तभी इनकी तबीयत खराब हुई।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

