Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक सड़क हादसे के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए ज़िला अस्पताल पहुंचाया और सभी शवों को भी क़ब्ज़े में ले लिया।
रामपुर के थाना सिविल लाइन अंतर्गत ग्राम पसियापूरा के निकट नेशनल हाईवे पर बोलेरो और पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में एक बच्ची, दो महिलाओं सहित 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कुल 10 लोगों के घायल हैं।
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां पर चिकित्सकों ने 3 की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रवाना कर दिया। वहीं मृतकों के शव को पुलिस द्वारा क़ब्ज़े में ले लिया गया है।
दुर्घटना में घायल जगदीश ने बताया कि हम छोटा हाथी में सवार होकर कई लोग जा रहे थे, उधर से रॉन्ग साइड बोलेरो कार आ रही थी। हमने अपने छोटे हाथी को साइड में कर लिया। उसके बाद भी बोलेरो ने उनके छोटा हाथी में टक्कर मार दी। छोटा हाथी में टोटल 15 लोग सवार थे। हमारी गाड़ी में दो-तीन बच्चे भी थे… उसमें एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। हम लोग गाजियाबाद से बरेली जा रहे थे।
वही इस सड़क हादसे पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया,”बोलेरो और छोटा हाथी में भिड़ंत हुई है जिसमें 5 लोगों की मौत हुई है। इसमें 2 महिलाएं, दो पुरुष और एक 15 महीने की बच्ची है…10 लोग घायल हैं और स्टेबल हैं जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


