इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद( Sonu Sood) पर पूरे भारत में अप्रयुक्त धर्मार्थ फंड, फर्जी अनुबंध और सर्कुलर लेनदेन के माध्यम से लगभग 250 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मुंबई में एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) और लखनऊ के एक इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप के ठिकानों की तलाशी ली। मुंबई, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, दिल्ली और गुड़गांव में कुल 28 परिसरों में इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के सूत्रों के मुताबिक, एक्टर सोनू सूद और उनके करीबी कारोबारियों के ठिकानों की तलाशी के दौरान टैक्स चोरी से संबंधित दस्तावेज़ बरामद किए गए हैं।
नवजीवन के मुताबिक़ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने दावा किया है कि लगभग 20 करोड़ रुपये के दान या क्राउड-फंडिंग के माध्यम से प्राप्त अप्रयुक्त वित्त, 65 करोड़ रुपये के फर्जी अनुबंध, और जयपुर स्थित एक बुनियादी ढांचा कंपनी के साथ 175 करोड़ रुपये के संदिग्ध परिपत्र लेनदेन के मामले मिले हैं। कर चोरी की ओर इशारा करते हुए नकदी, आपत्तिजनक दस्तावेजों और अन्य सबूतों को जब्त करने के बाद, आईटी जांच जारी है कार्रवाई है।
विभाग के मुताबिक, 21 जुलाई साल 2020 को शुरू की गई एक चैरिटी फाउंडेशन में भी इसी साल 1 मार्च से लेकर अभी तक करीब 18.94 करोड़ रुपये बतौर डोनेशन आए हैं।जिसमे से करीब 1.9 करोड़ रुपये का ही इस्तेमाल सामाजिक सेवाओ में किया गया, जबकि 17 करोड़ रुपए अभी भी इसी चैरिटी फाउंडेशन के एकाउंट में पड़े हुए हैं।जांच में ये भी पता चला है कि FCRA के नियमों का उल्लंघन करते हुए सोनू सूद की इस चैरिटी फाउंडेशन में 2.1 करोड़ रुपए जमा किए गए।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

