हिंदू धर्म का पवित्र त्यौहार दीपावली आ चुका है। लोग अपने अपने घरों को रोशन करने के लिए पूरी तैयारी भी कर चुके हैं। लेकिन ऐसे में सरकारी स्कूलों में रसोईया के रूप में काम करने वाली कुछ महिलाएं अपना मानदेय नहीं मिल पाने की वजह से इस त्यौहार में फीकापन महसूस कर रही हैं।
अब ऐसे में अगर उनकी जेब खाली रहेगी तो खुशियों का यह त्यौहार कैसे मनाया जाएगा, उनकी गृहस्थी और घर को रोशन करने वाले दीपकों में तेल डालने तक को लेकर संकट खड़ा हो चुका है। हालांकि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन महिला रसोईयों के खातों में उनका 4 महीने का मानदेय दीपावली से पहले भेजे जाने का आश्वासन दिया है।
उत्तर प्रदेश में जनपद रामपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा के साथ ही मिड डे मील के रूप में मैन्यू के मुताबिक उनके दोपहर के भोजन की व्यवस्था की जाती है। इस भोजन को बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रत्येक विद्यालय पर बच्चों की तादाद के हिसाब से महिला रसोईया नियुक्त की गई है। जिनको मई-जून के महीने को छोड़कर वर्ष के सभी माह 15-15 सौ रुपए की धन राशि के रूप में मानदेय दिया जाता है।
पिछले 4 महीने से इन रसोइयों को उनका मानदेय अब तक नहीं मिल सका है जबकि जनपद रामपुर में कुल 38 सौ महिला रसोइयां नियुक्त हैं।
जब इन सभी को मानदेय ना मिलने को लेकर इसकी पड़ताल जनपद के तहसील स्वार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेंटा खेड़ा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में जाकर की गई तो यहां पर तैनात महिला रसोईया मानदेय ना मिलने को लेकर कैमरे पर अपना दर्द बयान करने से खुद को रोक नहीं पायीं। उनका सबसे बड़ा दर्द यह है कि 2 दिन के बाद दीपावली है और उन्हें अब तक 4 महीने से मानदेय नहीं मिल सका है। ऐसी स्थिति में वे अपना त्यौहार कैसे मना पाएंगी।
वहीं दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह ने सभी रसोइयों को दीपावली से पहले उनका मानदेय उनके बैंक खाते में पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना सिंह के मुताबिक उनका अप्रैल से नहीं आया है उनका जो मानदेय है वह आ गया है और आज ही संभवता पूरी कार्यवाही हो कर उनके खाते में चला जाएगा। उनका मानदेय डेढ़ हजार रुपए हैं। अप्रैल से नहीं आया है उन लोगों का 4 महीने का है मई-जून का मिलता नहीं है जुलाई-अगस्त, सप्टेंबर अक्टूबर 5 महीने का हो गया है तो यह आ गया है उनका मानदेय तो शीघ्र कार्रवाई करके उनके खातों में चला जाएगा। हां दीपावली से पहले उनको मानदेय मिल जाएगा और सब अच्छे से दीपावली मनाएं सबके लिए शुभकामनाएं।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

