भारत में अभी भी कोरोना महामारी का कहर जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,923 केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 7,293 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। इस दौरान एक दिन में 17 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 79,313 है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.55 फीसदी है।
नवजीवन की खबर के मुताबिक़, कोरोना से सक्रमित 7,293 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिससे ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 4,27,15,193 हो गया है। नतीजतन, रिकवरी रेट 98.61 प्रतिशत हो गया है।
देश में जहां डेली पॉजिटिविटी रेट घटकर 2,55 फीसदी पर आ गया है, वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 2.67 फीसदी है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 3,88,641 टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 85.85 करोड़ से अधिक हो गई।
मंगलवार की सुबह तक, कोविड 19 वैक्सीनेशन कवरेज 196.32 करोड़ से अधिक हो गया।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated


