कुख्यात गो-तस्कर भूरा इस्हाक़ पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, लाखों की अवैध संपत्ति की कुर्क

Date:

Globaltoday.in | सम्भल | मुज़म्मिल दानिश

प्रशासन और पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर भूरा की 86 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति संपत्ति कुर्क की है। दरअसल, गैंगस्टर ने गोकशी के जरिए लाखों रुपये की संपत्ति अर्जित की थी।

यूपी के संभल में पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके तहत प्रशासन और पुलिस ने एक कुख्यात गैंगस्टर भूरा की 86 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति संपत्ति कुर्क की है।

दरअसल, गैंगस्टर ने गोकशी के जरिए लाखों रुपये की संपत्ति अर्जित की थी। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के क्रम में अवैध कार्यों से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित कर पुलिस ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी।

जिलाधिकारी के आदेश पर आज पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात गैंगस्टर के मकान की मुनादी कर कुर्की की कार्रवाई की है। पुलिस का दावा है कि इसी तरह से अपराधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

थाना असमोली क्षेत्र के गांव मंसूरपुर माफी में अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को संभल के जिला अधिकारी मनीष बंसल के आदेश पर असमोली पुलिस द्वारा सील किया गया।

थाना असमोली क्षेत्र के गांव मंसूरपुर माफी के रहने वाले भूरा इस्हाक़ की असमोली पुलिस द्वारा 86 लाख की संपत्ति जप्त की गई है। ताया जा रहा है भूरा का गौ तस्करी में बहुत लंबे समय से सक्रिय था।

भूरा पर पहला मुकदमा 2013 में डिडौली थाने में लिखा गया था तो वहीं दूसरा मुकदमा 2019 में असमोली थाने में लिखा गया और 2019 में ही भूरा पर गैंगस्टर में कार्यवाही की गई।

जांच करने पर भूरा की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद संभल के जिला अधिकारी मनीष बंसल द्वारा संपत्ति सील करने के आदेश दिए गए। असमोली पुलिस द्वारा आज भूरा की लगभग 86 लाख की संपत्ति सील की गई जिसमें एक बीघा जमीन में बना एक मकान और 316 गज में बना घेर जप्त किया गया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...

बदायूं में नशेबाज युवक का हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर बैठकर किया हंगामा, लगा लंबा जाम

बदायूं: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे...